तेंदुए के हमले में ग्रामीण हुआ घायल,वन विभाग लोगों को कर रहा सचेत

Spread the love

कोरबा।जिले में तेंदुए के हमले में एक ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया है। कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत पसान वन परिक्षेत्र के ग्राम गोकुंडा तनेरा में यह घटना सामने आई है। ग्राम अमलकुंडा निवासी बजरु उरांव शौच के लिए पास के नर्सरी में गया हुआ था। इसी दौरान यह घटना हुई। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कोरबा के अमलीकुंडा गांव में रहने वाला एक ग्रामीण तेंदुए के हमले में बुरी तरह से घायल हो गया है,जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल का नाम बजरु उरांव है,जो ग्राम गोकुंडा तनेरा स्थित नर्सरी के पास शौच के लिए गया हुआ था,इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

बजरु की चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। लोगों की सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद वन विभाग आस पास के क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को तेंदुए से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

The post तेंदुए के हमले में ग्रामीण हुआ घायल,वन विभाग लोगों को कर रहा सचेत appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *