ममतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण आज से

Spread the love

बलरामपुर लोकसभा निर्वाचन के अन्तर्गत जिले के मतदान केन्द्रों में मतदान कराने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण जिला स्तर पर 01 एवं 02 मई 2024 को स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में प्रातः 09 बजे से आयोजित किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान कराने में लगाई गई है उन्हें निर्देशित करते हुए कहा है कि प्रशिक्षण में समय पर नियत स्थान में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

साथ ही निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाएगा, जिसके लिए स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर को सुविधा केन्द्र बनाया गया है।

The post ममतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण आज से appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *