एक माओवादी पर नारायणपुर पुलिस की कार्यवाही।

Spread the love

नारायणपुर पुलिस के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक माओवादी नक्सली सहयोगी पर कार्यवाही करने में नारायणपुर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार  नेतृत्व में  छोटेडोंगर श्री अभिषेक पैकरा के पर्यवेक्षण में कैम्प कड़ेमेटा से डीआरजी बल एवं बस्तर फॉईटर की टीम नामजद आरोपी पता तलाश एवं नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम कावानार, पुंगारपाल, हितुलवाड़ा क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी

दौरान सर्चिंग गश्त के मुखबीर से सूचना मिली की मार्च 2023 में बुरगुम मोड़ के पास सुरक्षा बलों पर आईईडी विस्फोट कर फायरिंग की घटना में शामिल प्रकरण के नामजद आरोपी महादेव नेताम अपने घर ग्राम कावानार है

जिस पर सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर एक संदेहीं को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम महादेव नेताम पिता रामू नेताम उम्र 21 वर्ष निवासी कावानार थाना छोटेडोंगर का होना तथा दिनांक   24.03.2023 को केड़ेमेटा से एरिया डॉमिनेशन एवं रोड सुरक्षा पर निकली सुरक्षा बलों पर बुरगुम मोड़ के पास आईईडी विस्फोट कर फायरिंग करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

संदेही से पूछताछ पर नक्सल सहयोगी होना जो बाजार से नक्सलियों के लिए सामान सप्लाई करना व पुलिस की रेकी का काम करना बताया है। उक्त माओवादी सहयोगी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

The post एक माओवादी पर नारायणपुर पुलिस की कार्यवाही। appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *