थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही







महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही
सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 25/04/24 कों थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थिया का जानपहचान सोशल मीडिया के माध्यम से रघुनाथनगर बलरामपुर निवासी सूर्यदीप रवि से हुआ था,
जानपहचान पश्चात आरोपी एवं प्रार्थिया के मध्य बातचीत होता रहता था एवं इसी बीच आरोपी सूर्यदीप रवि प्रार्थिया कों अपने प्रेम जाल मे फसाकर घटना दिनांक 16/02/23 कों प्रार्थिया कों शादी का झांसा देकर गले मे मंगलसूत्र पहनाकर घटना दिनांक से लगातार 2 दिनों तक जबरन दुष्कर्म किया गया हैं,
घटना दिनांक के पश्चात भी आरोपी द्वारा लगातार प्रार्थिया कों शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया हैं, और अब आरोपी सूर्यदीप रवि प्रार्थिया से शादी करने से इंकार कर रहा हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 137/24 धारा 376 (2) (एन) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था,आरोपी के सम्बन्ध मे सायबर सेल से तकनिकी जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम कों आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु रघुनाथनगर जिला बलरामपुर रवाना किया गया था पुलिस टीम के सतत प्रयास से 48 घंटे के भीतर मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया,
जो आरोपी द्वारा अपना नाम सूर्यदीप रवि उम्र 27 वर्ष साकिन पंडरी थाना रघुनाथनगर जिला बलरामपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक अतुल शर्मा, कुश सोनी शामिल रहे।
The post दुष्कर्म के मामले मे आरोपी कों 48 घंटे के भीतर रघुनाथनगर जिला बलरामपुर से किया गया गिरफ्तार appeared first on khabarsar.











Leave a Reply