नामांकन के पहले दिन भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने दाखिल किया नामांकन पत्र,

Spread the love

21 व्यक्तियों द्वारा 29 सेट नामांकन पत्र लिया गया

अयोध्या।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के पंचम चरण की अधिसूचना आज से घोषित की गयी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रत्याशियों द्वारा नामांकन की कार्यवाही भी प्रशासन द्वारा की जा रही है। नामांकन के पहले दिन 54-फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी श्री लल्लू सिंह द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने बताया कि नाम निर्देशन के प्रथम दिन 21 व्यक्तियों द्वारा 29 सेट नामांकन फार्म प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा लिये गये। उन्होंने बताया कि 54 लोकसभा फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन कक्ष में (26/04/24)पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन सम्बंधी कार्यवाही की गयी।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर श्री सलिल कुमार पटेल, उप जिलाधिकारी सदर श्री राजकुमार पांडेय सहित नामांकन एवं अन्य चुनावी प्रक्रिया में लगे अधिकारीगण मौजूद रहे। उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह ने बताया कि नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के बारे में एवं उनके द्वारा प्रस्तुत किये गये

दस्तावेजों के सम्बंध में जानकारी मा0 निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अन्य चुनाव सम्बंधी जानकारी के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह (9454416101) से सम्पर्क किया जा सकता है।

The post नामांकन के पहले दिन भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने दाखिल किया नामांकन पत्र, appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *