CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

कही भाजपा को महादेव सट्टा एप से तो नहीं आ रहा है चुनावी चंदा पीसीसी चीफ बैज ने साधा निशाना

Spread the love

रायपुर : देश में एक तरफ लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप सट्टा को लेकर सियासी पारा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच महादेव सट्टा एप को लेकर कांग्रेस पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है।

पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि चुनाव के समय ही भाजपा को एप याद आता है। बैज ने कहा कि घोटाला है तो सरकार ने महादेव सट्टा एप बंद क्यों नहीं किया, भाजपा को इस एप से चुनावी चंदा तो नहीं आ रहा? बैज ने कहा कि हिम्मत है तो भाजपा महादेव सट्टा एप को बंद करें। चुनावी लाभ के लिए दूसरों पर आरोप लगाना ये भाजपा से सीखना चाहिए।

आपको बता दें कि आज ही मुंबई पुलिस SIT ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को गिरफ्तार किया है। एक्टर को SIT की टीम ने छत्तीसगढ़ में हिरासत में ले लिया है, जहां से उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। वह लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार है, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

The post कही भाजपा को महादेव सट्टा एप से तो नहीं आ रहा है चुनावी चंदा पीसीसी चीफ बैज ने साधा निशाना appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button