कांग्रेस का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Spread the love

राजगांगपुर:- 25 अप्रैल, 2024 गुरुवार को शाम 7 बजे कांग्रेस का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया । आपको बता दे राजगांगपुर अंतर्गत बाँठूपाड़ा के प्रवेश चौक पर टाउन कॉंग्रेस का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया ।

उक्त उद्घाटन समारोह स्थानीय टाउन कांग्रेस अध्यक्ष देव रंजन विनोद के नेतृत्व मे की गई इस अवसर पर राजगांगपुर विधायक तथा कांग्रेस उम्मीदवार डॉ सीएस राजन एक्का उपस्थित थे वही पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा टाउन कांग्रेस के  महासचिव प्रफुल्ल कुमार उपाध्याय ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि काँग्रेस हमेशा से राजगांगपुर वासियों के सुख-दुख का स्रोत रही है और आगे भी रहेगी ।

उक्त समारोह मे पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण सामल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशिफ रजा, वार्ड नंबर 18 के पार्षद सुमित्रा बार्ला, अंबिका महानती, सुरेश बारिक, शशिभूषण चौरसिया, बसंत साहू, आसमा खातून, अमर पात्र, इजाज अंसारी, रंजीत कुमार परीजा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

The post कांग्रेस का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *