शादी समारोह में आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, महिला की सड़ी लाश मिली

Spread the love

राजपुर।बलरामपुर जिले के बरियों पुलिस चौकी अंर्तगत ककना गांव में शादी समारोह में आए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वही पस्ता थाना अंतर्गत पाढ़ी जंगल में महिला की सड़ी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ग्राम करमी कंवरटोली थाना कुसमी निवासी 40 वर्षीय सुभाष पैकरा पिता शिवनाथ पैकरा बुधवार को ककना गांव में शादी समारोह में बारात आया हुआ था अज्ञात कारणों से पकरी पेड़ पर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दूसरा पस्ता थाना अंतर्गत पाढ़ी निवासी 55 वर्षीय मिहिया कोडाकू पति भगना कोडाकू अपने घर से 20 अप्रैल को महुआ बीबने के लिए पाढ़ी जंगल गई हुई थी आज सड़ी हुई लाश मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंपा।

The post शादी समारोह में आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, महिला की सड़ी लाश मिली appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *