मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 1 एवं 2 मई को

Spread the love

बलरामपुर  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुगम संचालन के लिए निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को विभिन्न निर्वाचन संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में 1 एवं 2 मई 2024 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान दल के पीठासीन अधिकारी,

मतदान अधिकारी-1, मतदान अधिकारी-2 तथा  मतदान अधिकारी 3, संगवारी मतदान दल, युवा एवं दिव्यांग मतदान दलों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में 3423  अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित होंगे, जिनका द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

The post मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 1 एवं 2 मई को appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *