बैंक से एटीएम कार्ड चोरी कर शातिर चोर शौक कर रहा है पूरा

Spread the love

प्रदेश के अलग-अलग शहरों से हर एटीएम कार्ड से पैसा निकल रहा है और कर रहा है मौज मस्ती

मामला का खुलासा जब हुआ जब पीड़ित किसान और हितग्राही बैंक पहुंचकर मैनेजर को सूचना दी कि हमारे बैंक खाते से पैसे निकल रहा है मामला तब पता चला कि 3 वर्ष पूर्व बने एटीएम कार्ड खाता धारकों को दिया ही नहीं गया था वही खाता धारकों का एटीएम कार्ड बैंक से चोरी हो गई है जिसका उपयोग शातिर चोर कर कर रहा है

पूरा मामला बेमेतरा जिला के बेरला ब्रांच स्थित जिला सहकारी बैंक का है जहां विगत दिनों रात्रि में चोर ने  बैंक में घुसकर एटीएम उड़ा ले गया था सामान बिखरा देख बैंक मैनेजर द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी तब बैंक मैनेजर को पता नहीं था कि एटीएम की भी चोरी हो गई है

वही इस पूरी घटना पर पिडीत किसान, बैंक के खाताधारक,बेरला थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है वही चोरी की पूरी वारदात की वीडियो फुटेज बैंक मैनेजर ने पुलिस थाना को सौंप दी है लेकिन मामला सप्ताह भर  बाद बीत जाने के बाद भी अभी तक चोर पुलिस के हाथ से बाहर नजर आ रहे है

घटना को लेकर बैंक प्रबंधक पर नाराजगी जाहिर करते हुए खाताधारकों ने कहा कि जब 3 वर्ष पूर्व हमारा एटीएम कार्ड बनकर आ गया था तो हमे सौपा क्यों नहीं गया तो कहीं ना कहीं बैंक की लापरवाही उनका काम एक संदेह के दायरे में है

The post बैंक से एटीएम कार्ड चोरी कर शातिर चोर शौक कर रहा है पूरा appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *