दंतेवाड़ा-नारायणपुर के सीमावर्ती इलाके में नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से डीआरजी दंतेवाड़ा के 01 जवान की मृत्यु & 01 जवान घायल

Spread the love

जिला दंतेवाड़ा, थाना बारसूर क्षेत्रान्तर्गत हांदावाडा, हितावड़ा क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 24/04/2024 को दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर  के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान में निकली थी।

दिनांक 24.04.2024 को नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान रात लगभग 1100  बजें दुर्घटनावश गोली चलने (accidental firing) से डीआरजी दंतेवाड़ा  के  आरक्षक जोगराज कर्मा व आरक्षक परसूराम अलामी घायल हो गए ।

रेस्क्यू के दौरान एक घायल आरक्षक जोगराज कर्मा की  अत्याधिक रक्त स्त्राव हो जाने से मृत्यु हो गई एवं घायल आरक्षक परसूराम अलामी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु एयरलिफ्ट कर रायपुर रवाना किया गया।

विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जायेगी।

The post दंतेवाड़ा-नारायणपुर के सीमावर्ती इलाके में नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से डीआरजी दंतेवाड़ा के 01 जवान की मृत्यु & 01 जवान घायल appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *