कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भानुप्रतापपुर मण्डल मे बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने  किया प्रचार

Spread the love

जगदलपुर — प्रथम चरण बस्तर लोकसभा मे प्रचार करने के बाद द्वितीय चरण के लिए कांकेर लोकसभा के लिए प्रचार करने बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी भाजपा के प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

जनसंपर्क कर एवं नुक्कड़ सभा करके भाजपा के लिए समर्थन मांग रहे हैं।
    जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा तीसरी बार केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी 370 सीट जीतेगी। छत्तीसगढ़ में 11 के 11 लोकसभा सीट जीतकर केंद्र में सरकार बनेगी एवं डबल इंजन की सरकार बनकर छत्तीसगढ़ का विकास होगा।

मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन की डबल इंजन सरकार हर गारंटी पूरी करेगी। महतारी वंदन योजना,कृषक उन्नति योजना,प्रधानमंत्री आवास जैसे सभी योजना का लाभ लोगों को मिलने वाला है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित है।

The post कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भानुप्रतापपुर मण्डल मे बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने  किया प्रचार appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *