CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में भरी हुंकार, भाजपा पर जमकर बोला हमला, मोदी सरकार से पूछे ये तीखे सवाल

Spread the love

बालोदः लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अब चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों ने कमान अपने हाथों में ले ली है। रविवार को प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ पहुंची। उन्होंने सबसे पहले बालोद में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रियंका ने कांकेर लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान प्रियंका ने केंद्र की मोदी सरकार के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की साय सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि चुनाव के मौके पर दो बहुत जरूरी मुद्दों को अपने मन में रखे। देश का भविष्य क्या होगा और आपकी मेहनत और संघर्ष की सुनवाई हो रही है या नहीं। बहनें समझती हैं महंगाई कितनी बढ़ गई है। बेरोजगारी आज कितनी बढ़ गई है, यह एक बड़ी समस्या है। किसान भी महंगाई से जूझ रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं।

इन समस्याओं को छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, उसी सुलझाने की कोशिश कर रही थी। आदिवासियों को अपनी जमीन वापस दी गई। प्रियंका ने कहा, भाजपा के नेता कहते हैं कि हमें 400 सीट दीजिए, हम संविधान बदल देंगे। भाजपा के नेता कहते हैं कि मोदी जी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं, सबसे ताकतवर हैं। भाजपा यह बताएं कि मोदी जी ने महंगाई क्यों खत्म नहीं की। यह बताएं कि बेरोजगारी क्यों दूर नहीं की गई।

सरकार की नीयत ठीक नहीं हैः प्रियंका
प्रियंका ने कहा कि यह सरकार किसके लिए चल रही है। यह स्पष्ट हो गया है यह सरकार मोदी जी के कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए सरकार चल रही है। छत्तीसगढ़ में भी उद्योगपति को लाभ पहुंचाया जा रहा है। 16000 करोड़ का लोन माफ किया। इनके लिए कोयला, सार्वजनिक उपक्रम, बैंकों का पैसा लूटा दिया गया।

किसान का बेटा क्या करेगा। मजदूर क्या करेगा। जीएसटी, नोटबंदी से लोगों को दलदल में डाल दिया गया। इस सरकार की नीयत ठीक नहीं है। कल मोदी आएंगे वहीं धूमधाम से आएंगे, बड़े-बड़े वादे करेंगे। आदिवासी संस्कृति की बात करेंगे। लेकिन सच्चाई पर नहीं उतरेंगे। महंगाई, बेरोजगारी पर बात नहीं करेंगे।

क्या पिछले 10 सालों में सब कुछ ठीक हुआ। महंगाई बढ़ती गई, बेरोजगारी बढ़ती गई। धर्म का मतलब है सत्य। यदि मंच पर नेता आपसे झूठे वादे करें तो यह अधर्म है। कांग्रेस पार्टी गारंटी देती है उसे पूरा करती है।

The post प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में भरी हुंकार, भाजपा पर जमकर बोला हमला, मोदी सरकार से पूछे ये तीखे सवाल appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button