CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

महानदी नाव हादसे में कल से अब तक कुल 8 शव निकाले गए

Spread the love

शवों का पोस्टमार्टम के बाद गृह ग्राम अंजोरीपाली किया गया अंतिम संस्कार

रायगढ़ बीते कल पड़ोसी राज्य उड़ीसा के दर्शनीय स्थल पत्थर सेनी में महानदी नाव हादसे में लापता हुए सभी 8 शव निकाले जा चुके हैं।

दोनो राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में करीब 15/16 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 7 लापता शवों को निकालने में सफलता हासिल कर ली। इसके बाद सभी शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। फिर शवों को उनके गृहग्राम अंजोरीपाली, खरसिया के लिए रवाना कर दिया गया।

हादसे में मारे गए सभी लोग खरसिया ब्लॉक के ग्राम अंजोरीपाली के रहने वाले है।

घटना के तुरंत बाद कल ही मृतिका राधिका निषाद का शव निकाला गया था। सर्च एवम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीमें देर रात तक घटनास्थल में लापता लोगों की तलाश करती रही। सुबह 06 बजे से फिर से खोजबीन शुरू की गई। ओडीआरएएफ और फायर इमरजेंसी और सेफ्टी की टीमें स्कूबा डाइवर्स के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

सुबह 10 बजे तक 06 शव निकाल लिए । जिसमें बालक पीकू राठिया, राधिका राठिया, बालक नवीन राठिया, तेरस बाई राठिया, लक्ष्मीन राठिया, बालक कुणाल राठिया सहित कुल 3 महिलाओं और 3 बच्चों का शव निकाल लिया गया। वहीं एक महिला घसनीन राठिया की तलाशी की गई। कुछ ही देर में मृतिका घसनीन बाई का शव भी टीम को मिल गया। वह भी अंजोरीपाली की ही रहने वाली थी।

इधर घटनास्थल पर रायगढ़ जिला प्रशासन की ओर से उपस्थित नायब तहसीलदार पुसौर पंकज मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी प्राप्त शवों के पोस्टमार्टम और विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को उनके गृहग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है। प्रशासन की टीम भी साथ भेजी गई है।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने झारसुगुड़ा कलेक्टर से बात कर घटनास्थल के समीप के स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम की व्यवस्था करवाने का आग्रह किया था। जिससे जल्द सारी विधिक प्रक्रिया पूरी की जा सकी। जिसके बाद झारसुगुड़ा से मेडिकल टीम  पहुंची।

चांटीपाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी 7 मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव गृहग्राम के लिए रवाना कर दिया गया।  रायगढ़ जिला प्रशासन की टीम और विधायक खरसिया उमेश पटेल की उपस्थिति में ग्राम अंजोरी पाली में ही सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।

The post महानदी नाव हादसे में कल से अब तक कुल 8 शव निकाले गए appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button