शादी में शामिल होने आई नाबालिग स्कूली छात्रा से गैंगरेप

Spread the love

पेंड्रा थाना क्षेत्र में शादी में शामिल होने आई नाबालिग स्कूली छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है तो दूसरे फरार आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस की दो टीमें उनके संदिग्ध ठिकानों में दबिश दे रही है।

मामला पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के गांव का है जहां पर कल शादी समारोह में शामिल होने के लिए पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 11 वी कक्षा में पढ़ने वाली स्कूली छात्रा भी पहुची थी शादी के दौरान रात में जब नाबालिग किसी काम से शादी वाले घर से बाहर आई तभी दो आरोपी जो गाव के ही थे जिनकी पहचान गंगा राम चौधरी और नरेश चौधरी के रूप में हुई है

इनके द्वारा नाबालिग को शादी वाले घर के बाहर से उठाकर पास ही सुनसान जंगल मे लेजाकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और नाबालिग के बेहोश होने पर वहां से भाग खड़े हुए।सुबह जब कुछ महिलाए जंगल की ओर जा रही थी जब उनकी नजर नाबालिग को अचेत अवस्था मे पड़ी मिली और मामले की जानकारी पुलिस को दी ,

पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुचकर नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया और पीड़िता के परिजनो के शिकायत पर दो लोगो पर अपराध दर्ज कर लिया है । वही 1 आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है

The post शादी में शामिल होने आई नाबालिग स्कूली छात्रा से गैंगरेप appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *