नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश के लिए 6 बजे से महानदी में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू

Spread the love

सुबह ही मिल गया था एक बच्चे का शव

अब तक कुल छः शव  निकाले गए,

महानदी में हुए नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश के लिए सुबह से 06 बजे से फिर से रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी हुई थी।

इस बीच सुबह 8.20 के करीब एक बच्चे मास्टर पीकू राठिया उम्र 07 वर्ष, निवासी अंजोरीपाली, ब्लॉक खरसिया का शव बरामद कर लिया गया था।

इस क्रम में आगे एक  और महिला तेरसबाई राठिया, ग्राम अंजोरीपाली का  शव मिल गया था। फिर मृत महिला लक्ष्मीन राठिया और बालक कुणाल राठिया के शव भी मिल गए।

समाचार लिखे जाए तक आज सुबह से 06 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। मृत सभी लोग ग्राम अंजोरीपाली, खरसिया के रहने वाले है। ओडिशा के ओडीआरएएफ और फायर इमरजेंसी के स्कूबा डाइवर्स ने निकाले सारे शव।

बताया जा रहा है कि लापता लोगों की संख्या को लेकर  असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग लापता लोगों की संख्या 7 तो कुछ आठ बता रहे है। वही गोताखोर टीम रेस्क्यू में लगी हुई है। रेस्क्यू खत्म होने के बाद आने वाले आधिकारिक बयान के बाद ही सही स्थिति बताई जा सकेगी।।

The post नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश के लिए 6 बजे से महानदी में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *