शोभायात्रा : जयश्री राम के जयकारों से गूंजा राजपुर, नगर हुआ भक्तिमय

Spread the love

राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर में रामनवमी पर श्रीराम सेवा समिति हिंदू संगठन के जन सहयोग से नगर में बाइक रैली, शैला नृत्य, डीजे साउंड, ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। नगर में जगह-जगह ड्रोन कैमरा से फूल वर्षा की गई।

रामनवमी पर मां महामाया मंदिर प्रांगण से गुरुवार को श्रीराम सेवा समिति हिंदू संगठनों ने भगवान श्रीराम और हनुमान की जीवित झांकी की पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा के रथ को रवाना किया। इस बीच बारिश होने से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी माता व हनुमान छतरी लगाए हुए बैठे थे। शोभायात्रा बस स्टैंड, गांधी चौक, महुआपारा, अग्रवाल धर्मशाला, बूढ़ाबगीचा होते हुए पेट्रोल पंप, नवकी मोड़ से होते हुए अनेक स्थानों से गुजरी।

शोभायात्रा में लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर जमकर पुष्प वर्षा की। साथ ही शोभायात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में केसरिया ध्वज लेकर श्रीराम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी समेत अनेक झाकियां साथ चल रही थी। वही बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर सफेद वस्त्रों में केसरिया साफा धारण किए युवा नाचते झूमते नजर आ रहे थे।

शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। कई जगह पानी और शरबत आदि की व्यवस्था की गई थी। पूरा नगर भगवामय हो गया। इसके बाद शोभायात्रा मां महामाया मंदिर प्रांगण वापस पहुंची। इस दौरान श्रीराम सेवा समिति हिंदू संगठन के पदाधिकारी, नगरवासी, ग्रामवासी उपस्थित थे।

The post शोभायात्रा : जयश्री राम के जयकारों से गूंजा राजपुर, नगर हुआ भक्तिमय appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *