संभागीय उड़नदस्ता टीम ने 78 पाव अंग्रेजी शराब किया जब्त, एक गिरफ्तार

Spread the love

अंबिकापुर।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के सख्त निर्देश पर आबकारी संभागीय उड़न दस्ता टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि मणिपुर ग्राम झुमरपारा निवासी विनोद राजवाड़े अपने घर में भारी मात्रा में पंजाब का अंग्रेजी शराब रखकर बेच रहा है।

मुखबिर की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता की टीम विनोद राजवाड़े के घर दबिश दी, शासकीय वाहन देख आरोपी अपने घर से काला बैग लेकर घर के पीछे भागने लगा उसे दौड़ा कर पकड़ा गया।

पूछने पर उसने अपना नाम विनोद राजवाड़े बताया। पकड़े गए काले रंग के बैग में पंजाब राज्य की 78 पाव पार्टी स्पेशल व्हिस्की बरामद कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, 34 (2) 36 व 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल भेजा।

कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, आबकारी मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, रामाधार कुशवाहा, नगर सैनिक गणेश पांडे, महिला सैनिक राजकुमारी उपस्थित थे। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया की उड़न दस्ता टीम की अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

The post संभागीय उड़नदस्ता टीम ने 78 पाव अंग्रेजी शराब किया जब्त, एक गिरफ्तार appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *