07 प्रत्याशियों ने जमा किए 10 नामांकन पत्र

Spread the love

लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा क्षेत्र

01 सरगुजा हेतु सरगुजा जिले में गुरुवार को नाम निर्देशन के सातवें दिन कुल 07 प्रत्याशियों ने 10 नामांकन पत्र दाखिल किए। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र क्रय नहीं किया है।

इन अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन पत्र-
नाम निर्देशन के सातवें दिन इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रत्याशी शशि सिंह ने दो सेट, बहुजन समाज पार्टी से श्री संजय कुमार ने दो सेट नामांकन पत्र, हमर राज पार्टी से श्री अनुक प्रताप सिंह टेकाम ने दो सेट नामांकन पत्र, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री लक्ष्मण सिंह उदय गोंड ने एक सेट नामांकन पत्र,

अखिल भारतीय परिवार पार्टी से श्रीमती कांता मिंज ने एक सेट नामांकन पत्र, निर्दलीय श्री अरविंद कच्छप ने एक सेट नामांकन पत्र तथा निर्दलीय श्रीमती उर्मिला सिंह पायका ने एक सेट नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह कुल 07 प्रत्याशियों ने 10 नामांकन पत्र दाखिल किए।

बता दें नाम निर्देशन पत्र 19 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे से 03:00 बजे तक लिए जा सकेंगे। इसी तरह नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी 20 अप्रैल को होगी तथा अभ्यर्थियों की नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 01-सरगुजा हेतु मतदान की तिथि 07 मई को और मतगणना की तिथि 04 जून को निर्धारित की गई है।

The post 07 प्रत्याशियों ने जमा किए 10 नामांकन पत्र appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *