कन्या पूजन संग चैत्र नवरात्रि संपन्न
राजगांगपुर : चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान से पूजा अर्चना हुई और हवन के साथ कन्या पूजन कर नवरात्रि का समापन हुआ। बुधवार को शक्ति की आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्रि शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को कलश स्थापना के साथ विधिः वत मंत्रों उच्चारण के साथ मां का पहला स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई।
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों में शैलपुत्री ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा कूष्मांडा स्कंदमाता कात्यायनी कालरात्रि महागौरी व नवें दिन माता महा सिद्धिदात्री की मंत्रों उच्चारण के साथ विधिः वत पूजा अर्चना की गई। मौके पर यजमान के रूप में सुशील तुलस्यान और उनकी धर्मपत्नी पत्नी श्रीमती बबीता तुलस्यान विराजमान थे और मंदिर के पुजारी जनार्दन पांडेय ने पूजा अर्चना करवाई।
वहीं हवन और पूर्णाहुति के मौके पर यजमान सुशील तुलस्यान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बबीता तुलस्यान और उनका भतिजा तुषार तुलस्यान विराजमान थे। पूर्णाहुति के बाद आरती के पश्चात कन्याओं को भोजन कराया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कन्याओं को उपहार देकर उनके पैर छुए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद माता के सेवक महेंद्र अग्रवाल की देखरेख में महाप्रसाद वितरण शुरू किया गया और मौजूदा श्रृद्धालुओं ने भक्ति भाव से महाप्रसाद का सेवन किया।
इस मौके पर विधायक डॉ सीएस राजन एक्का अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और माथा टेक मां का आशीर्वाद प्राप्त कर शहर की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। देवब्रत प्रजापति, गिरधारी, बजरंग, पंडित शैलेन्द्र पांडेय, महेंद्र अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर इस भव्य और विशाल नवरात्रि को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
The post कन्या पूजन संग चैत्र नवरात्रि संपन्न appeared first on khabarsar.