आज धूमधाम से मनाया जाएगा रामनवमी का पर्व, मंदिरों में गूंजेंगे राम नाम के जयकारे
भोपाल।हिंदू धर्म में रामनवमी के दिन भगवान श्री राम की पूजा आराधना करने का बड़ा महत्व माना गया है। हर साल चैत्र नवरात्रि में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि को भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। यह चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है।
इस दिन से ही चैत्र नवरात्रि का समापन होता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री, भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। भगवान राम का जन्म उत्सव यानी कि रामनवमी का पर्व 17 अप्रैल बुधवार यानी आज के दिन मनाया जाएगा।
रामनवमी के दिन शहर भर में कई जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही आज के दिन मंदिरों में राम नाम के जयकारे गूंजेंगे। इसके साथ ही भगवान श्रीराम के मंदिरों में विशेष आराधना की जाएगी। मान्यता है कि नवमी तिथि के दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था, इसलिए आज के दिन को रामनवमी के रूप में मनाई जाती है। रामनवमी के इस पर्व को भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनाया जाता है। नवरात्रि पर्व की अंतिम तिथि नवमी तिथि कहलाती है।
The post आज धूमधाम से मनाया जाएगा रामनवमी का पर्व, मंदिरों में गूंजेंगे राम नाम के जयकारे appeared first on khabarsar.