माँ तारीणी अष्टचंडी झामुजात्रा में  शामिल होकर आग पर चले भक्त ।

Spread the love

यहाँ माता के भक्त नंगे पाँव अग्नि पर चलते है और माता के आशीर्वाद से उन्हें अग्नि से कोई नुकसान नहीं पहुँचता है।

यह सच है। कालाहाण्डी जिला के कर्लामुंडा ब्लॉक ऋषिदा स्थित मां तारणी शिव शक्ति पीठ पर आयोजित चैत्र महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को मां तारीणी अष्ट चंडी की झामुजात्रा का आयोजन किया गया।  मां तारणी अष्ट चंडी के मंदिर के सामने मैदान में 10 फिट की तीन खाइयों में आग लगा दी गई।  पूजा-अर्चना के बाद यह पीठ गाजे बाजे की धुन से गूंज उठी थी।

और मानसिक रूप से मजबूत भक्त व श्रद्धालु आग में चलते जा रहे थे। पिछले 13 वर्षों से प्रत्येक वर्ष इस पीठ में लगभग 10 हजार महिला और पुरुष प्रसिद्ध झामुजात्रा में शामिल होते आए है।  अनेक भक्तो के मानसिक तौर पर व्रत लेते समय माँ तारणी पीठ स्थल पर भक्तों का तांता लगा रहता है।

आयोजन समिति से ज्ञात हुआ कि इस पीठ में  रविवार के दिन हनुमान जयंती,पोणा संक्रांति एवं 16 प्रहरी,हरि नाम यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में एम,रामपुर निवासी राज परिवार के समाज सेवी नील माधव सिंह शामिल हुए।  
कालाहाण्डी से सुशांत मल्लिक की रिपोर्ट सारांश दैनिक।

The post माँ तारीणी अष्टचंडी झामुजात्रा में  शामिल होकर आग पर चले भक्त । appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *