BIG BREAKING/RAIGARH : अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी,,मृतक काजल मसंद हत्या कांड का सह आरोपी था..!!
मृतक काजल मसंद हत्या कांड का सह आरोपी था..!!
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार थाना चक्रधर नगर क्षेत्र के बोईरदादर डीपापरा निवासी एक युवा जिसका नाम मित्रभानु उम्र 18 साल बताया जा रहा है ने फुलवारी दीपापारा कृष्णवाटिका के पीछे रात्रि 12 के आसपास अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे में झूल कर अपना जीवन समाप्त कर लिया।
बतया का रहा है कि मृतक बहु चर्चित स्वस्तिक विहार मर्डर कु. काजल मसंद मामले में सह आरोपी था। जो 7 माह पहले ही बेल पर बाहर आया था। तब से वह जेल से बाहर आया था और जब जब पेशी जाता था तब तब वह अत्यधिक दबाव में रहता था।
ऐसा लगता है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली है। घर वालों को घटना की जानकारी सुबह मिली। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मूनगा के पेड़ में झूलती हुई युवक की लाश को नीचे उतार कर पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
मृतक की मां ने समाज विशेष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर आत्महत्या करने को मजबूर करना बताया है।
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट रूप से कुछ भी नही कहा जा सकता है जांच के बाद ही खुल्ला होगा। और बात रही आरोप की तो अभी कुछ नही कहा जा सकता क्युकी मामला गंभीर है।
या यह भी हो सकता है मामला खत्म या दबाने को लेकर किसी ने रचाया हो शादिश।