बताया जा रहा है कि रायगढ़ शहर के पोलिंग बूथ के ई.वी.एम मशीन की गोपनीयता भंग कुछ वोटरों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल ले जाकर फोटो वह सेल्फी लोड की.. जिसकी सूचना स्थानीय वोटरों ने सुरक्षा में लगी पुलिस टीम और प्रशासन को दी जिसपर होगी एफ.आई.आर..

Spread the love

मामले को लेकर अपर कलेक्टर राजीव कुमार पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। साथ ही उन्हें उचित कार्यवाही का निर्देश दिया गया है। सूचना है कि पांच या सात लोगों के द्वारा मतदान की गोपनीयता भंग की गई है। धारा 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का उलंघन किया गया है। ऐसा किया जाना दंडनीय अपराध है,जिसके तहत 3 महीने की जेल और अर्थ दंड से दंडित किया जाता है। वहीं जिले में मतदान बहिष्कार और मारपीट की घटना को उन्होंने नकार दिया। जबकि खरसिया विधानसभा के कुरमा पाली गांव में मतदान को लेकर भाजपा कांग्रेस समर्थकों में जम कर मारपीट होने का वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हुआ है। साथ ही समाचार लिखे जाने तक कोतरा रोड थाने में दोनो पक्ष के लोग जमे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *