सरकार बदलने के बाद राजस्व विभाग में बदलाव की मांग कर रहे है,लोग.. रायगढ़ तहसील न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार से लोग परेशान…
रायगढ़ (टक्कर न्यूज) : प्रदेश में सत्ता परिवर्तन भले ही हो गया हो परंतु भ्रष्टाचार का केंद्र बने राजस्व विभाग में बदलाव की अपेक्षा लिए क्या आम लोग क्या अधिवक्ता सभी परेशान हैं।
इस परेशानी से रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित तहसील न्यायालय भी अछूता नहीं रहा है। हालाकि रायगढ़ विधानसभा से नव_निर्वाचित विधायक और केबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी अपने हर व्यक्तव में भृष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का दावा करते जरूर दिख रहे है।
परंतु शहर के आम नागरिक से लेकर शहर के अधिवक्ता तक राजस्व न्यायालय रायगढ़ में व्याप्त भ्रष्टाचार और भर्राशाही से परेशान हैं।
ऐसा ही दो मामला तब प्रकाश में आया जब राजस्व विभाग में पदस्थ हल्का पटवारी भागवत कश्यप तथा एस डी एम रायगढ़ गगन शर्मा के आचरण से परेशान हुए कुछ लोगों ने मिडिया के सामने आकर अपनी आप बीती बताई।
रायगढ़ बार कौंसिल के सम्मानिय सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडा ने बताया कि वो भागवत कश्यप नाम के पटवारी से काफी लंबे समय से परेशान रहे हैं। उन्हे अपने क्लाइंट के लिए ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति बनवानी थी। न्यायालय के आदेश के बावजूद पटवारी भागवत कश्यप ने उन्हे कई महीने घुमाया और दुर्व्यवहार करते हुए उनसे 10 हजार रुपए की मांग की। साथ ही पैसे नही देने पर काम नही करने की बात कही। आप काफी
Lपरेशान होने के बाद आखिर कार उसके विरुद्ध लिखित शिकायत की। हालाकि कई दिन हो गए परंतु जिम्मेदार अधिकारियों ने उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नही की। उल्टे पटवारी भागवत उन्हे यह कहते हुए तंज कसता रहा कि एस डी एम का वो सबसे खास आदमी है। उसके परिवार में दो_दो वकील है,उसे किसी का डर नही हैं।
इधर महाकाल नाम के एक शहरी ने सीधे तौर पर एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा पर आरोप लगाते हुए उन्हें राजस्व न्यायालय रायगढ़ को भ्रष्टाचार का केंद्र बना देने और तमाम भ्रष्ट पटवारियों सहित कर्मचारियों को खुला संरक्षण देने वाला विवादित अधिकारी बताया है। उसका कहना है कि एसडीएम शर्मा न केवल पैसे लेकर खुद ही नियम विरुद्ध फैसले करते हैं। बल्कि उनके पास भ्रष्ट पटवारियों की शिकायत किए जाने के बावजूद वो उन पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नही करते हैं। यही वजह रही है कि उनकी पद्स्थापना के बाद से ही रायगढ़ राजस्व न्यायालय अब तक सबसे ज्यादा बदनाम हुआ है।महाकाल कहते है कि जिस तरह से प्रदेश में प्रशासनिक भ्रष्टाचार और आतंक से तंग आकर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी की सत्ता को नकारते हुए राज्य में भाजपा की सरकार को ऐतिहासिक जनमत दिया है,उसे ध्यान में रखते हुए नव निर्वाचित विधायक रायगढ़ ओ.पी.चौधरी को रायगढ़ राजस्व न्यायालय को भर्राशाही और भ्रष्टाचार से अविलंब मुक्त करना चाहिए। तमाम दागी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिले से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।
महाकाल कहते है कि जिस तरह से प्रदेश में प्रशासनिक भ्रष्टाचार और आतंक से तंग आकर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी की सत्ता को नकारते हुए राज्य में भाजपा की सरकार को ऐतिहासिक जनमत दिया है,उसे ध्यान में रखते हुए नव निर्वाचित विधायक रायगढ़ ओ.पी.चौधरी को रायगढ़ राजस्व न्यायालय को भर्राशाही और भ्रष्टाचार से अविलंब मुक्त करना चाहिए। तमाम दागी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिले से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।