अपनी जमीन के लिए दर-दर भटक रहा कोटवार.. जमीन पर सरकारी रसूखदारों ने किया अवैध कब्जा.. पढ़े टक्कर न्यूज…

Spread the love

शपथ ग्रहण होने तक कार्यवाही पर रोक?

रायगढ़ : रायगढ़ में इन दिनों भू-माफियाओं का दबदबा बड़े जोरों पर है किसी की भी जमीन को सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके अपने नाम करा लेना इनके लिए महज एक खेल बन गया है। जमीन का असली मालिक एड़ी-चोटी का जोर लगाने के बाद भी अपनी जमीन से वंचित हो जाता है, यही हाल रहा तो आने वाले समय में नगर की मलाईदार जमीन इन भू-माफिया के पाले में आ जाएगी और जमीन का असल मालिक दर-दर भटकने मजबूर हो जाएगा।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमे प्राची विहार के कोटवार मालिक की जमीन को कथिक रसूखदार शासकीय स्टाफ ने जबरिया अपने कब्जे में ले लिया है तथा उक्त जमीन को घेर रहा है।

ज्ञात हो कि विगत कई वर्षो से कोटवार मालिक अपनी जमीन को पाने के लिए संघर्षरत रहा है परंतु उस गरीब कोटवार की कोई नही सुन रहा है। जो कि अब सरकारी रसूखदार ने हथिया ली है और असल जमीन मालिक अपनी जमीन पाने के लिए दर-दर भटक रहा है।

इस मामले को लेकर पीड़ित ने कई बार तहसील में शिकायत की परंतु बात सुन बस असुवाशन ही दीजिए जाता है परंतु कार्यवाही का आदेश नही दिया जाता है। देखा जाए तो शहर के कई जगहों पर कब्जे का कार्य जोर शोर से चल रहा है जिसकी जानकारी अधिकारियों को भी नही है परंतु जानकारी तो तब सामने आती है जब जमीन पर कब्जा हो जाता है तब या फिर नाम ट्रांसफर हो जाता है तब आखिर ये कैसे खेला है।

वही जब इस मामले को लेकर आधिकारी से जब मीडिया कर्मी बात करते है तो आधिकारी द्वारा यह आसुवशन दिया जाता है की बाइट नही दे सकते क्युकी अभी तक शप्त ग्राहड नही हुआ है। आखिर ये कैसे जवाब है याने तब तक भू-माफिया करते रहे कब्जा और इस बीच कही सरकारी जमीन या किसी गरीब की जमीन छीन जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *