बिन दीपावली बुलेट से फटाका फोड़ने या आवाज करने वालो पर यातायात पुलिस कड़ी कार्रवाई…

Spread the love

आखिर चालानी कार्यवाही का रसीद यातायात पुलिस क्यों नहीं करती जनता के सामने क्योंकि इसी से बनता है डर का माहौल..?

रायगढ़ : रायगढ़ यातायात पुलिस विभाग ने तेज और कर्कस आवाज वाले साइलेंसर लगी गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो दर्जन के लगभग बुलेट मोटरसाइकिल पर चलानी कार्रवाई की गई। वही साइलेंसर को जप्त भी किया गया।

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देश में यातायात रायगढ़ द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को यातायात के उप पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार चंद्रा ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों को यातायात थाना में लाकर किया गया। सभी वाहनों के साइलेंसर की जांच मैकेनिक से कराने के पश्चात मोडिफाई साइलेंसर निकलवा कर, कंपनी की वैध ओरिजिनल साइलेंसर लगाया गया एवं मॉडिफाई साइलेंसर को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत चालान काटा गया।

मॉडिफाई साइलेंसर पर कार्यवाही लगातार शहर में चलाई जाएगी जिससे आम नागरिकों को इस से निजात मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *