ब्रेनियाक्स प्रदर्शनी का आयोजन श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल मे :- अनुराग मित्तल..!!

Spread the love

ब्रेनियाक्स प्रदर्शनी का आयोजन श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल मे..

रायगढ़ : श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के द्वारा अपने स्कूल परिसर में ब्रेनियाक्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने अपने नवीन विचारों के साथ इस प्रदर्शनी में भाग लिया।

इस प्रदर्शनी की मुख्य अतिथि प्रिंसिपल मिस डी श्रुति थीं। ब्रेनियाक्स प्रदर्शनी मे स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ साथ अभिभावक भी शामिल हुए! प्रदर्शनी मे विभिन्न छात्र छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये जिसमें उन्होंने व्याख्या करने की अद्भुत प्रतिभा दिखाई।

छात्र छात्राओं द्वारा सौर ड्रिप सिंचाई, अंतरिक्ष उपग्रह चंद्रयान 3, जलविद्युत नाव, बजर सर्किट, स्वतंत्रता संग्राम, कठपुतली कहानी और 3डी दृश्य और रोबोट के मॉडल आदि विषयो पर प्रस्तुति दी गई !

प्रिंसिपल के साथ अभिभावकों ने भी छात्रों द्वारा डिज़ाइन किए गए विभिन्न मॉडलों को देखा और छात्र छात्राओं द्वारा दिए गए विवरणों का मूल्यांकन किया साथ ही साथ प्रदर्शनी में भाग लिए गए छात्र छात्राओं की एवं उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *