सालों से गोवर्धपुर की सड़क जर्जर,निर्माण की मांग.. विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक के निर्देश पर प्रशासन जागा,जल्दी ही शुरू होगा सड़क का निर्माण…

Spread the love

सालों से गोवर्धपुर की सड़क जर्जर,निर्माण की मांग.. विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक के निर्देश पर प्रशासन जागा,जल्दी ही शुरू होगा सड़क का निर्माण…

रायगढ़..रायगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 47 अंतर्गत गोवर्धनपुर की मुख्य सड़क जो रामपुर की तरफ निकलती है,उसकी स्थिति सालों से खराब है। हाल ही में सड़क का निर्माण भी कराया गया तो भी दो तरफ से बनी सड़क को बीच में लंबी दूरी तक उसी खराब स्थिति में छोड़ दिया गया। जिसके कारण गोर्वधन पुर के क्षेत्र वासियों सहित रिहाईसी कालोनी ऐश्वर्यम अपार्टमेंट में रहने वाले सैकड़ों लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

उपर से इस खस्ताहाल सड़क में 24 घंटे भारी वाहनों का आना जाना लगा रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों को न केवल संभावित हादसे का भय बना रहता है,बल्कि सड़क पर चलना भी दुभर लगता है।

अपनी परेशानियों को लेकर परेशान क्षेत्रवासी विधायक प्रकाश नायक के पास गए तो उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल निर्देश देते हुए गोवर्धन पुर की इस सड़क का निर्माण शुरू करने को कहा।

विधायक की सक्रियता के बाद जिला प्रशासन ने क्षेत्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक रखी। यहां उन्हे डिप्टी कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि निगम आयुक्त महोदय के बताए अनुसार सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन के पास स्वीकृत के लिए भेजा जा चुका है। जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत में विलम्ब न हो इसके लिए डिप्टी कलेक्टर मैडम ने कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से बात करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *