शहर में दिनों दिन बढ़ती अपराधिक घटनाओं में आज एक नई कड़ी आ जुड़ी..

Spread the love

शहर के जुट मिल थाना क्षेत्र में अधेड़ की जघन्य हत्या

पुलिस और साइबर की टीम मौके पर पहुंची जांच शुरू

रायगढ़@टक्कर न्यूज :- शहर में दिनों दिन बढ़ती अपराधिक घटनाओं में आज एक नई कड़ी आ जुड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 30 में एक अधेड़ की नृशंस हत्या हुई है। मृतक का नाम रमेश तिवारी उर्फ बब्बू तिवारी बताया जा रहा है। जिसे देर रात घर में घुसकर मारा जाना प्रतीत हो रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सायबर सेल प्रभारी अभिनव उपाध्याय एवम जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के कुछ लोगों से पूछताछ शुरू की और घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने में लगी है। घटना देर रात 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर पुलिस ने स्निफर डाग को घटना स्थल पर लाया है। वही मृतक के विषय में यह पता चला है कि वह ब्याज में पैसे देने के अलावा ठेकेदारी का काम करता था।

घटना को लेकर जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है वही मोहल्ले के लोग इस जघन्य हत्या के बाद भयभीत है,उनके बीच सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *