राइस मिल के गंदे पानी से आम जन परेशान,,शिकायत मिलते ही मौके पर जांच करने पहुंचे अधिकारी..

Spread the love

राइस मिल के गंदे पानी से आम जन परेशान,,शिकायत मिलते ही मौके पर जांच करने पहुंचे अधिकारी…

रायगढ़/टक्कर न्यूज : रायगढ़_कोडातराई n.h. रोड में स्तिथ मां बंजारी राइस मिल के संचालक के द्वारा अपने राइस मिल से दूषित पानी छोड़े जाने की वजह से आसपास के लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि राइस मिल के आसपास के किसानों के खेत इस दूषित पानी की वजह से न केवल खराब हो रहे है,बल्कि इन खेतों में जमा हो रहे दूषित पानी के कारण लोगों को सांस लेना दुभर हो जा रहा है। इस बात को लेकर कई बार स्थानीय लोग राइस मिल संचालक के पास कई बार गुहार लगाई कि वो अपने मिल से गंदा पानी न छोड़े। लेकिन वह नही माना। उलट राइस मिल से लग कर बनी एक सड़क को ही खोद दिया। इस वजह से स्थानीय लोगों आई राइस मिल संचालक के बीच विवाद बढ़ गया।

इसके बाद परेशान लोगों ने पर्यावरण विभाग को लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की।

इस पर स्थल जांच करने आए पर्यावरण विभाग की टीम ने  पाया भी कि मिल संचालक की मानमनियों की वजह से वाकई लोगों की परेशानियां बड़ी हैं। निकलने वाले गंदे पानी के चलते आम जनता पड़ सकती है बीमार, तो पानी के डंप होने पर जब पानी राइस मिल के अंडर जा रहा था तो संचालक ने घुमाया रास्ता जिसके बाद गंदा पानी जाने लगा दूसरो के जमीनों पर जिसके चलते लोगो की जमीने बदली दलदल के रूप में। जिसके बाद इस्थाई लोगो ने किया शियाकत जिसके बाद जांच टीम बना कर पहुंचे आधिकारी। अधिकारी द्वारा चेकिंग किया गया जिसमे उनके द्वारा बताया गया की राइस मिल का गंदा पानी दूसरे के खेत में जमा हो रहा है और वही गंदा पानी बहुत दिन से जाम होकर वहा लोगो के जान के उपर जान का खतरा बना हुआ है, जहा लोग वहा से गुजर पाना भी उनके लिए मुश्किल हो गया है, और आस पास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश दिख रहा है। वही बात करे राइस मिल के मालिक का तो उनके द्वारा तो सरकारी रास्ते को भी उनके द्वारा छोटे नाले खुदाई कर तब्दील कर दिया गया है।

जहा लोगो को आने जाने में भी दिक्कत हो रहा है और वही लोगो को बीमारी फैलने का भी डर भी सता रहा है। क्योंकि वहां का पानी इतना गन्दा और बदबूदार हो गया है की वहा से गुजरना मतलब अपने स्वास्थ के साथ खिलवाड़ करना के बराबर हो गया है। बात यही तक सीमित नहीं पूर्व में रास्ते और जमीन पर कब्जा करने की शियाकात पर एस.डी.एम के दिशा निर्देश पर टीम बना कर मौके पर आर.आई और पटवारी को भेजा गया जिसके बाद गंदे पानी की बदबू से परेशान होकर वह भी छोड़ निकाल आए क्युकी उन्हें भी डर था कि कही रुकने से उनकी भी स्वास्थ खराब न हो जाए। जब अधिकारियों के नजर में यह घातक है तो आम जनता के लिए कितना घातक होगा आप समझ ही गए होंगे। जबकि इस राइस मिल के संचालक के नाम से पूर्व में ही कई नोटिस गया है, जिसके बाद भी संचालक अपनी दादागिरी से बाज नहीं आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *