जामपाली भाजपा मंडल की तरफ से सांसद उम्मीदवार जुएल ओराम एवं विधायक उम्मीदवार नरसिंह मिंज का किया गया अभिनंदन ।







राजगांगपुर : रविवार को राजगांगपुर अंतर्गत जामपाली जामपाली बायपास स्थित व्हाइट रॉस के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी विधानसभा निर्वाचन कार्यालय के सभागार मे दोपहर 12 बजे संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की 134वी जन्म जयंती पालित की गई। उक्त जयंती जामपाली के मण्डल अध्यक्ष बीतना माझी के नेतृत्व मे की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे सुंदरगढ़ लोकसभा उम्मीदवार जुएल ओराम, विधायक प्रार्थी नरसिंह मींज सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
वहीं इस अवसर पर मुख्य अतिथियों का अभिनंदन किया गया । उक्त कार्यक्रम में बाबा साहेब के छायाचित्र की सामने मुख्य अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं उनके जीवन मूल्यों को याद कर बाबा साहेब को नमन किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें उनके जयंती के उपलक्ष्य में नमन किया गया। वही इस अवसर पर सांसद जुएल ओराम ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जीविनी पर प्रकाश डाला। आपको बता दे संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है।
उन्हें संविधान निर्माता इसलिए कहा जाता है, क्योंकि भारतीय संविधान के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान रहा। वहीं विधायक उम्मीदवार नरसिंह मिंज ने कहा उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सफलता की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणादायक है ।
बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर ने कई बार मंच से ऐसे भाषण, या विचार व्यक्त किए जिससे प्रेरित होकर युवा जीवन की कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार हो सकते हैं। आज हुए इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मे कई नए चेहरे शामिल हुए ।
आज के इस कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय संयोजक अरविन्द साहु , राजगांगपुर बीजेपी के नगर मण्डल अध्यक्ष राजन सोनी, जिला महासचिव महेंद्र माझी, राजगांगपुर प्रभारी यशवंत नायक, जामपाली मंडल अध्यक्ष बितना माझी उपाध्यक्ष सुरेन्द्र देहूरी, सहित गणमान्य जन की उपस्थिति रही।
वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में ऊर्जा फूंकते हुए कहा आपसी मतभेद भुलाकर सभी को एक जुट होकर एक मजबूत संगठन बनाकर आने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है इसके लिए आपसी मतभेद भुलाकर एक जुट होने की जरूरत है ।वही इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मे कई नये चेहरे शामिल हुए ।
The post भाजपा ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की 134वी जयंती पालित की गई । appeared first on khabarsar.











Leave a Reply