राजनांदगांव में भूपेश बघेल खाएंगे पटखनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना

Spread the love

राजनांदगांव लोकसभा सीट को लेकर बयान देते हुए मंत्री अग्रवाल ने कहा कि, राजनांदगांव कोई हॉट सीट नहीं है।

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश सरकार के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने बयान में कहा कि, भाजपा का संकल्प पत्र देश को विश्व गुरु व सोने की चिड़िया बनाने का है। कांग्रेस के नेता मानसिक रूप से विचलित हो चुके हैं।

राजनांदगांव में भूपेश बघेल पटखनी खाएंगे
वहीं, राजनांदगांव लोकसभा सीट को लेकर बयान देते हुए मंत्री अग्रवाल ने कहा कि, राजनांदगांव कोई हॉट सीट नहीं है। राजनांदगांव में मोदी का जादू चल रहा है। राजनांदगांव में अमित शाह छौंका लगाएंगे और भूपेश बघेल पटखनी खाएंगे। बता दें कि, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है और उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय से है।

The post राजनांदगांव में भूपेश बघेल खाएंगे पटखनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *