CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

महुआ बीनने गई महिला की हाँथी ने ले ली जान , पुरुष गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Spread the love

जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से महिला की मौत होने की खबर सामने आई है। महिला को कुचलने के बाद हाथी ने 1 किलोमीटर दूर एक पुरुष को भी अपने जद में लिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। घटना आज सुबह 8:00 बजे झिंगोल गांव के करीब जंगल में हुई है।

आमघाट के सरपंच प्रेमसागर राठिया से मिली जानकारी के अनुसार, कालावती पति सुखसिंग राठिया उम्र करीबन 50 वर्ष जो आज सुबह महुआ चुनने के लिए जंगल की ओर गांव के कुछ महिलाओं के साथ जा रही थी। सभी पहाड़ की ओर चढ़ाई कर रहे थे, तभी पहाड़ से गांव की ओर गजराज आ रहा था। हाथी को देखकर कुछ महिलाएं अगल-बगल भाग गई, लेकिन कलावती हाथी के चंगुल में फंस गई, फिर बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

पुरुष गंभीर रूप से जख्मी

महिला को कुचलना के बाद हाथी ने एक किलोमीटर दूर एक पुरुष को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जिसे उपचार हेतु तमनार अस्पताल भेजा गया है। घायल व्यक्ति आमघाट का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है।

The post महुआ बीनने गई महिला की हाँथी ने ले ली जान , पुरुष गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button