राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” की गायिका स्वाति मिश्रा पहुंच रही है 15 अप्रेल की शाम 8 बजे माँ चन्द्रहासिनी की नगरी चंद्रपुर पावन चैत्र नवरात्री पर गाएंगी राम भजन

Spread the love

अजीत पाण्डेय / चंद्रपुर . दुनिया में शायद ही कोई राम भक्त होगा, जिसने ‘राम आएंगे तो, अंगना सजाऊंगी’ इस भजन को नहीं सुना ही होगा. इस भजन को गाने वाली स्वाति मिश्रा छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के चंद्रपुर स्थित माँ चन्द्रहासिनी के धाम में अपने सुप्रसिद्ध भजनो कों श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं श्री चन्द्रहासिनी मंदिर न्यास के आमंत्रण पर गाने आने वाली हैं.

‘मेरे घर राम आएं हैं’ भजन गाकर चर्चा में आई गायिका स्वाति मिश्रा चंद्रपुर आ रही हैं. वे मंदिर न्यास के द्वारा चैत्र नवरात्रि पर सप्तमी तिथि कों 15 अप्रेल की शाम 8 बजे आयजन क्रम के तीसरे कार्यक्रम में आयोजित उत्सव की  मेहमान होंगी और इस मंच पर अपनी गायिकी से समां बांधेंगी. आपको बता दें कि ये स्वाति मिश्रा वहीं हैं

जिनके भजन “राम आएंगे..” सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इनके मुरीद हो गए और माेदी ने ट्वीट कर मधुर आवाज में राम भजन गाने पर बधाई दी थी. हालांकि बिहार की रहने वाली और मुंबई में संगीत की शिक्षा लेने वाली स्वाति मिश्रा भोजपुरी की मशहूर गायिका हैं.

मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष एवं न्यासी अजीत पाण्डेय ने बताया की लोगो का विशेष आग्रह था की इस आयोजन में स्वाति मिश्रा जी कों बुलाया जाये. लोगो की मांग पर उनके गीत भजनो का आनंद लेने मंदिर न्यास चंद्रपुर में 15 अप्रेल की शाम 8 बजे सभी कों आमंत्रित कर रहा है.
गायिका स्वाति मिश्रा का भजन ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ इन दिनों पूरे देश में छाया हुआ है.

इस भजन पर अब तक हजारों हजार रील्स बन चुके हैं. इधर पीएम मोदी ने जब से इस भजन और गायिका की तारीफ की है, ये गीत और ज्यादा सुना जाने लगा है. कार्यक्रम से पहले ये भजन लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को इस भजन को गुनगुनाते देखा जा सकता है. वहीं राम भक्त घर में पूजा-पाठ में या सुबह के भजन के रूप में इस गाने को बजाते हैं। इस भजन की लोकप्रियता बहुत है.

The post राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” की गायिका स्वाति मिश्रा पहुंच रही है 15 अप्रेल की शाम 8 बजे माँ चन्द्रहासिनी की नगरी चंद्रपुर पावन चैत्र नवरात्री पर गाएंगी राम भजन appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *