सामाजिक सद्भाव समिति ने मनाई संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती

Spread the love

रायगढ़, नगर के सामाजिक सद्भाव समिति के द्वारा आज दिनांक 14.04.2024 को होटल आशीर्वाद  प्रांगण में संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की 134वी जन्म जयंती मनाई गई।उक्त कार्यक्रम में बाबा साहेब के छायाचित्र की सामने  मुख्य अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण,

दीप प्रज्वलन एवं उनके जीवन मूल्यों को याद कर बाबा साहेब को नमन किया,तदोपरांत कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों के संख्या में लोगो ने बाबा साहेब पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें जन्म जयंती के उपलक्ष्य में नमन किया। आज के इस कार्यक्रम में सद्भाव समिति के  गणमान्य जन की उपस्थिति रही।उक्त जानकारी नगर प्रचार प्रमुख अनिरूद्ध भट्ट के द्वारा प्रेषित की गयी।

The post सामाजिक सद्भाव समिति ने मनाई संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *