खड्ग धारिणी गरबा महोत्सव समिति द्वारा रायगढ़ में मातृशक्तियों का  दुर्गा चालीसा पाठ  सम्पन्न हुआ

Spread the love

चैत्र नवरात्रि महापर्व का उल्लास पूरे शहर में देखने को मिल रहा है। सभी भक्तगण अपने घरो में अखंड ज्योति कलश प्रज्वलित कर माता भवानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर रहे हैं,

साथ ही अनेक स्थानों में महा भंडारा,भजन कीर्तन,रात्रि जागरण आयोजन श्रद्धापूर्वक किया जा रहा है। जिसका सिलसिला पूरे 9 दिनों तक चलता रहेगा।

इसी आध्यात्मिक उल्लास को शहर  में बनाए रखने एवं चैत्र नवरात्रि पर्व  की भव्यता को बनाए रखने खड्ग धारिणी गरबा महोत्सव समिति के तत्वधान में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए समिति की प्रचार प्रमुख श्रीमती प्रियंका भट्ट ने बताया की,

आज चैत्र नवरात्र की पंचमी तिथि में नगर के सभी 48 वार्डो के प्रसिद्ध मंदिरों में एक साथ दुर्गा चालीसा का पाठ आरती पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस कार्यक्रम की भव्यता में नगर की लगभग 2500 मातृशक्तियों की उपस्तिथि रही।

The post खड्ग धारिणी गरबा महोत्सव समिति द्वारा रायगढ़ में मातृशक्तियों का  दुर्गा चालीसा पाठ  सम्पन्न हुआ appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *