धान मंडी में करोड़ों का झोल झाल,शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे कर्मचारी.. आखिर कितने करोड़ों का हुआ झोल झाल?

Spread the love

धान मंडी में करोड़ों का झोल झाल,शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे कर्मचारी..

रायगढ़/टक्कर न्यूज़ : किसानों का हक मारने के मामले में रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील अंतर्गत आने वाले राजपुर सुसायटी पुनः एक बार चर्चा में है।

इससे पहले कई किसानों ने सोसायटी प्रबंधन पर मनमानियों के आरोप लगाकर शिकायते की थी। इस बार सुसाइटी के कर्मचारियों ने वहां कार्यरत दर्शन साव लिपिक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उस पर लगभग 1.50 करोड़ रु मूल्य के धान की हेराफेरी का गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर रायगढ़ कार्तिकेय गोयल से लिखित शिकायत की है।

राजपुर धान मंडी से आए पीड़ित किसान और कर्मचारियों को कलेक्टर महोदय ने उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *