अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के मामले मे फरार आरोपी कों किया गया गिरफ्तार

Spread the love

मामले मे थाना सीतापुर द्वारा पूर्व मे सेंट्रो कार से 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किया गया था बरामद

आरोपियों द्वारा कार से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए पकडे जाने के डर से दोनों आरोपी वाहन छोड़कर हुए थे फरार

आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त सेंट्रो कार एवं मोबाइल फ़ोन पूर्व मे किया गया था जप्त

सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर “ऑपरेशन विश्वास”के तहत लगातार संदेहियो/आरोपियों पर सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे वर्ष 2022 मे थाना सीतापुर मे डायल 112 वाहन मे कार्यरत पुलिस स्टाप इवेंट आने पर ग्राम केरजू की ओर रवाना हुए थे, इसी बीच एक सैंट्रो वाहन पुलिस गाड़ी कों देखकर भागने लगी, जिसे पुलिस स्टाप द्वारा पीछा किये जाने पर सैंट्रो कार मे बैठे व्यक्तियो द्वारा उक्त वाहन कों सड़क मे छोड़कर मौक़े से फरार हो गए थे,

उक्त कार मे अवैध वस्तु होने की संभावना होने पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं गवाहों की उपस्थिति मे उक्त कार की तलाशी लेने पर 01 नग एप्पल का मोबाइल फ़ोन एवं 10 पैकेट मे अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 10 किलोग्राम गांजा सेंट्रो कार से बरामद किया गया, मामले मे पूर्व मे 01 आरोपी कों गिरफ्तार किया गया था, एवं घटना दिनांक से सेंट्रो कार का वाहन मालिक फरार चल रहा था, जिसका पता तलाश पुलिस टीम द्वारा किया जा रहा था।

पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी कार मालिक चंदू साय पैकरा के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम चंदू साय पैकरा उम्र 37 वर्ष साकिन डांगबांधी थाना तुमला जिला जशपुर का होना बताया,

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करना स्वीकार किया गया, आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना निरीक्षक भारत लाल साहू, उप निरीक्षक आर एन पटेल, आरक्षक संजय एक्का, पंकज देवांगन सैनिक रमेश शामिल रहे।

The post अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के मामले मे फरार आरोपी कों किया गया गिरफ्तार appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *