फॉरेन कंट्री की लाखों रुपए की सिगरेट बरामद

Spread the love

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित पान मसाले की दुकान से बड़ी मात्रा में नकली फेवीक्विक व इंडोनेशिया की सिगरेट बरामद की गई है। रामानुजगंज की पुलिस व आईपी लीगल टीम मुंबई के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए दुकानों में दबीश दी गई छापेमार कार्रवाई के दौरान दुकान के अंदर रखे हुए फेवीक्विक व सिगरेट को बरामद किया गया है।

आईपी लीगल की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडोनेशिया की लाखों रुपए का सिगरेट और नकली फेवीक्विक बरामद किया गया है।वही निन्मानुसार दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

वही फॉरेन कंट्री की सिगरेट यहां कैसे पहुंची इसकी भी तहकीकात की जा रही है और इसमें जो जो लोग शामिल है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

The post फॉरेन कंट्री की लाखों रुपए की सिगरेट बरामद appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *