अमेरिका : वाशिंगटन में भीड़ पर गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत और पांच घायल

Spread the love

अमेरिका । वाशिंगटन, अमेरिका की राजधानी में बुधवार को गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो बच्चों सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए।

मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग की प्रमुख पामेला स्मिथ ने बताया कि वॉशिंगटन के कार्वर लैंग्सटन में शाम छह बजे के बाद गोलीबारी हुई थी।

जांचकर्ताओं के अनुसार, कुछ संदिग्ध व्यक्ति एक वाहन से बाहर आये, फिर उन्होंने सड़क पर खड़े लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

स्मिथ ने बताया कि इस गोलीबारी में एक व्यस्क व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो पुरुष, एक महिला और नौ वर्षीय एक बच्चा घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में 12 वर्षीय एक बच्चे को भी अस्पताल लाया गया। समझा जाता है कि वह भी इस गोलीबारी में घायल हो गया था।

यह गोलीबारी ऐसे समय पर हुई जब कोलंबिया में हिंसक अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। 2023 में यहां हिंसक अपराधों में 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कोलंबिया में हत्य़ाओं में 35 प्रतिशत की वृद्धि की हुई है जबकि कार चोरी की घटनाओं में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई है।

स्मिथ ने कानून निर्माताओं से ऐसा कानून पारित करने के लिए अनुरोध किया है जो देश की राजधानी में गोलीबारी की घटनाओं पर अंकुश लगा सके और अपराधियों को सख्त सजा दे सके।

The post अमेरिका : वाशिंगटन में भीड़ पर गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत और पांच घायल appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *