CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

छग शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर । कांकेर एसपी इन्दरा कल्याण एलेसेला ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस एवं बीएसएफ द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत् महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुुआ है। नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर सी.पी.आई. माओवादी संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन काकनार एलओएस सदस्य धन्नु पद्दा निवासी जिला नारायणपुर,

नक्सली संगठन में वर्ष 2019 से सक्रिय था। छ.ग. शासन की ईनाम पॉलिसी के तहत् उक्त माओवादी सदस्य पर 01 लाख रुपये का ईनाम घोषित है। दुसरा पकड़ा गया नक्सली हिदुर जनताना सरकार उपाध्यक्ष रैसुराम नुरूटी उर्फ जोयो निवासी  ब्रेहबेड़ा थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर, नक्सली संगठन में 2002 से सक्रिय था।

तीसरा  हिदुर जनताना सरकार सदस्य टुब्बा कोरेटी निवासी जुरहानमेहरा थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर, नक्सली संगठन में 2009 से सक्रिय था। तीनों नक्सलियों ने आज पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण किया है वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 25-25 हजार रुपये प्रदान किया गया है।

आत्मसमर्पित नक्सली धन्नू पद्दा का संक्षिप्त विवरण
वर्ष 2019 परतापुर एरिया कमेटी कमांडर दर्शन पद्दा द्वारा नक्सल संगठन में भर्ती किया गया।वर्ष 2020 से मेढ़की एलओएस में सीएनएम सदस्य के रुप में काम किया।वर्ष 2023 से काकनार एलओएस सदस्य के रुप में कार्यरत रहा।

आत्मसमर्पित नक्सली धन्नू पद्दा द्वारा घटित घटना

वर्ष 2023 में ग्राम कलपर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।
वर्ष 2023 में ग्राम बिनागुण्डा पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।

आत्मसमर्पित नक्सली रैसुराम नुरुटी का संक्षिप्त विवरण
वर्ष 2002 में नक्सली कमांडर गैंदसिंह द्वारा नक्सल संगठन में भर्ती किया गया।वर्ष 2005 में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।वर्ष 2008 में जेल से वापस आने के बाद घर में रहकर नक्सल संगठन के लिये कार्य करता रहा।वर्ष 2022-23 में हिदूर जनताना सरकार उपाध्यक्ष बनाया गया।

आत्मसमर्पित नक्सली रैसुराम नुरुटी द्वारा घटित घटना
वर्ष 2023 में मेहरा व भुरका के मध्य सड़क काटने की घटना में शामिल था।वर्ष 2023 में ग्राम भुरका के जियो मोबाईल टावर में आगजनी की घटना में शामिल रहा। वर्ष 2023 में पीवी 94 के जियो मोबाईल टावर में आगजनी की घटना में शामिल रहा।

आत्मसमर्पित नक्सली टुब्बा कोरेटी का संक्षिप्त विवरण
वर्ष 2009 में नक्सल संगठन में भर्ती किया गया।
वर्ष 2009 से हिदुर जनताना सरकार सदस्य के रुप में कार्य कर रहा है।

आत्मसमर्पित नक्सली टुब्बा कोरेटी द्वारा घटित घटना
वर्ष 2009 में भुरभुसी जंगल मुठभेड़ में शामिल रहा।
वर्ष 2018 में बेचाघाट आई.ई.डी. ब्लास्ट की घटना में शामिल रहा।

The post छग शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण appeared first on khabarsar.

WhatsAppImage2024-01-27at1859541
WhatsAppImage2024-01-27at185954
WhatsAppImage2024-01-27at190002
WhatsAppImage2024-01-27at1900011
WhatsAppImage2024-01-27at185953
WhatsAppImage2024-01-27at1859531
WhatsAppImage2024-01-27at185959
WhatsAppImage2024-01-27at185952
WhatsAppImage2024-01-27at185957
WhatsAppImage2024-01-27at190001
WhatsAppImage2024-01-27at185955
WhatsAppImage2024-01-27at185958
WhatsAppImage2024-01-27at1859551
WhatsAppImage2024-01-27at1859561
WhatsAppImage2024-01-27at185956
previous arrow
next arrow

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!