लोडिंग पिकअप में भरी थी सवारी, यातायात ने नही काटा चालान और ना ही रोक टोक की
रायगढ़ । खबर सार न्यूज़ : आदर्श आचार संहिता का पालन हुआ उलंघन, कुछ दिन की कार्यवाही से शांत हुआ यातायात थाना, देखा जाए तो यातायात थाने में बाल की कमी होने के कारण यातायात व्यस्था पूरी तरह से भंग हो रखा है। जिस प्रकार सही से जो पेट्रोलिंग होनी चाहिए वो हो नही पा रही है, और महिला स्टाफ के ना होने से चालान भी नही कट रहा है। जबतक इस थाने में बल नही बढ़ता तक तब रायगढ़ की ट्राफिक व्यवस्था नहीं सुधार पाएगी।
शहर का कई ऐसा मार्ग है जहा यातायात के जवान होते ही नही है, और जहा जो है वो व्यस्था संभाल ही नही पा रहे है। देखा जाए तो नो पार्किंग में भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है, नो पार्किंग में खड़ी रहती है गाड़ियां, जिससे साफ तौर पर दिखाई देता है रायगढ़ की जनता के मन से यातायात का खौफ खतम हो गया है
जिसके कारण नो पार्किंग का बोर्ड और कई बार चिलाने के बाद भी लोग वही खड़े करते है गाड़ी। गाड़ी लॉक की भी कार्यवाही न जाने क्यों रोक दिया गया है, है तरफ रोड पर खड़ी रहती है गाड़ियां कही नाश्ता ठेला के पास तो होटलों के पास। कुछ लोग तो इतने होशियार होते है रोड पर गाड़ी लगा कर बाजार घूमते रहते है जिसके कारण आम जनता को होती है लेट तो होती है परेशानियां।
The post लोडिंग पिकअप में भरी थी सवारी, यातायात ने नही काटा चालान और ना ही रोक टोक की appeared first on khabarsar.