14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बड़ी चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Spread the love

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री शाह राजनांदगांव लोकसभा में

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। भाजपा के दिग्गज नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। भाजपा के नेता जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। भाजपा के सभी दिग्गज नेता प्रदेश की जनता से अपील कर रहे हैं कि, प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट भाजपा की झोली में डालें।

हाल ही में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया था। वहीं अब देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री शाह अपने दौरे के दौरान चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

राजनांदगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री शाह राजनांदगांव लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करेंगे और जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करेंगे।

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक एक दिन पहले यानी की 13 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। बता दें कि, 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है और छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर भी इसी दिन मतदान होगा।

The post 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बड़ी चुनावी सभा को करेंगे संबोधित appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *