धरमजयगढ़ के इतिहास में पहली बार रामनवमी के उपलक्ष्य में महिलाओ ने निकाली भव्य स्कूटी रैली

Spread the love

धरमजयगढ़ ।  धरमजयगढ़ में हर साल रामनवमी के उपलक्ष्य में 2 बार रैली का आयोजन किया जाता हैं। सर्वप्रथम हिन्दू नववर्ष में विशाल बाइक रैली का आयोजन होता है। वही दूसरा बार रामनवमी के दिन भव्य शोभा यात्रा निकाला जाता है।

पर जिसमे सभी रामभक्त पैदल यात्रा में शामिल होते हैं।इस बार महिलाओ द्वारा घोषणा किया गया था कि हिन्दू नववर्ष से 1 दिन पहले स्कूटी रैली का आयोजन किया जायेगा।

जो आज भव्य रूप में आयोजन हुआ। रैली में सैकड़ो की संख्या में महिलाओ ने भाग लिया जिसमे कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर पुलिस ग्राउंड से की गई जहां थाना प्रभारी कमला पूसाम भी मौजूद थी।

तब सभी महिलाओ के साथ थाना प्रभारी ने मंदिर में पूजा अर्चना की जिसके बाद रैली नगर के भ्रमण में निकली जहां रैली सर्वप्रथम रायगढ़ रोड गई।

जिसके बाद रैली गाँधी चौक होते हुए पीपरमार पहुंची वहा से सिविल लाइन होते हुए बस स्टैंड में आधे घंटे के लिए रैली को रोका गया। बस स्टैंड में सभी महिलाएं डीजे के साउंड में खूब नाची। तब रैली को आगे बढ़ाते हुए कोदवारीपारा ले जाया गया जहां से नीचेपारा होते हुए रैली राम मंदिर पहुंची।

The post धरमजयगढ़ के इतिहास में पहली बार रामनवमी के उपलक्ष्य में महिलाओ ने निकाली भव्य स्कूटी रैली appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *