आठ लाख रुपए के गांजा के साथ मुकेश यादव गिरफ्तार, कार ज़ब्त

Spread the love

अंबिकापुर।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के सख्त दिशानिर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इको स्पोर्ट्स कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर स्मृति वाटिका सांडबार के पास किसी का इंतजार कर रहा है। तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ स्मृति वाटिका साड़बार के पास पहुंचे, वहां पर एक इको स्पोर्ट्स कार पहले से खड़ी थी जैसे ही शासकीय वाहन वहां पहुंची एक व्यक्ति कार के पास खड़ा था दौड़कर भागने लगा जिसे दौड़ा कर आबकारी आरक्षक द्वारा पकड़ा।

पूछे जाने पर व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश राम यादव निवासी दानी मुंडा थाना फरसाबहार जिला जशपुर बताया। मुकेश राम ने इको स्पोर्ट्स कार क्रमांक सीजी 10 ऐसी 1447 को अपना बताया। कार की तलाशी लेने पर कार में दो सफेद रंग की बोरी में 20-20 किलो कुल 40 किलो गांजा रखा हुआ था। 40 किलो गांजा को व फोर्ड इको स्पोर्ट्स कार को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर आरोपी मुकेश यादव को न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल भेजा।

कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, आबकारी मुख्य आरक्षण रमेश दुबे, कुमारु राम, आबकारी आरक्षक अशोक सोनी, रामाधार कुशवाहा, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, ममता विश्वकर्मा उपस्थित थे।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया की यह उड़नदस्ता टीम की अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

गांजा का बाजार मूल्य लगभग आठ लाख रुपए होना बताया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने गांजा को उड़ीसा राज्य से लाना बताया। आरोपी का कहना था कि उक्त गांजा को वह आसपास के एरिया में ग्राहक खोज कर सप्लाई करता है।

The post आठ लाख रुपए के गांजा के साथ मुकेश यादव गिरफ्तार, कार ज़ब्त appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *