अचानक बिगड़ी 47 छात्राओं की तबीयत, इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल, जानें क्या है मामला

Spread the love

दस्त और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद ‘बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (BMCRI)’ की 47 छात्राओं को

बेंगलुरु :  दस्त और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद ‘बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (BMCRI)’ की 47 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इन छात्रों में से दो में हैजा की पुष्टि हुई है। इससे एक दिन पहले इसी संस्थान की 47 छात्राओं को दस्त और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत राज्य निगरानी इकाई की डॉ. पद्मा एमआर ने बताया कि दो छात्राओं के नमूने हैजा की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।

अधिकारीयों ने किया अस्पताल और छात्रावास का निरीक्षण
इस घटना के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और महिला आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल और छात्रावास का निरीक्षण किया। BMCRI के निदेशक रमेश कृष्णा के मुताबिक, संस्थान के ‘महिला छात्रावास’ की 47 छात्राओं को शुक्रवार को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी दस्त और निर्जलीकरण से पीड़ित थीं. उन्होंने कहा, ‘‘दस्त और कमजोरी की शिकायत के बाद BMCRI के छात्रावास की 47 छात्राओं को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. स

अब तक हैजा के 6 मामले आए सामने
उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि रिपोर्ट में कहा गया है, दो छात्राएं हैजा से पीड़ित पायी गयी हैं।’’ कर्नाटक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि इस साल अब तक राज्य में हैजा के छह मामले सामने आए हैं, जिनमें से पांच मार्च के महीने में सामने आए थे। इन खबरों के बीच कि भीषण गर्मी के साथ-साथ जल संकट के कारण हैजा फैलने का डर पैदा हो गया है, विभाग ने स्पष्ट किया कि ये सभी मामले ‘‘छिटपुट’’ हैं।

The post अचानक बिगड़ी 47 छात्राओं की तबीयत, इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल, जानें क्या है मामला appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *