जिला अस्पताल में अवैध उगाही का मामला,प्रभारी ने कहा नोटिस जारी कर एक्शन लेंगे..

Spread the love

व्यज्ञापक व आस पास की खबर के लिए संपर्क करे:.7898273316

लंबे समय से जिला अस्पताल रायगढ़ में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा मरीजों के परिजनों से पैसों की मांग कर रहे थे

रायगढ़/टक्कर न्यूज़ : जिले के स्वास्थ्य विभाग में सब कुछ सामान्य नही चल रहा है,अवव्यस्था और भ्रर्राशाही का खुला नमूना जिला अस्पताल kgh में खुले आम देखा जा सकता है। यहां पदस्थ महिला नरसों के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा इलाज कराने आने वाले मरीजों और इनके परिजनों से गाहे बगाहे पैसों की मांग किए जाने के कई मामले सामने आए हैं। कुछ ऐसी ही घटना अभी हाल के दिनों में मेडिकल कॉलेज में भी देखने को मिली थी। मेडिकल कालेज में पदस्थ तीन गार्ड्स के द्वारा मरीज से ₹100 एंट्री के नाम पर लिया गया था। इसके बाद तत्काल जिला कलेक्टर के निर्देश पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।

ठीक वैसा ही एक मामले govt kgh हॉस्पिटल से सामने आया है यहां पदस्थ एक नर्स के द्वारा मरीजो से डिस्चार्ज किए जाने के एवज में पैसे वसूलने का विडियो वायरल हुआ है।

जिसको देख कर यह अंदाज लगाया जा सकता रहा है कि केजी जिला अस्पताल में हालात कैसे है??

हालाकि वायरल विडियो को देखने के बाद kgh हॉस्पिटल के मुख्य अधीक्षक डॉ.आर. एन. मंडावी ने तुरंत एक्शन लेने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि मिडिया के माध्यम से उन्हे इस घटना का संज्ञान मिला है। वे आज ही इस मामले में आरोपी नर्स और संबंधित मरीज को नोटिस जारी कर रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद मरीज पक्ष का बयान लिया जाएगा। अगर मरीज उगाही की बात को हमारे सामने कह देता है तो दोषी कर्मचारी के खिलाफ खड़ा एक्शन लेते हुए उसे अविलंब निलंबित कर दिया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति kghअस्पताल में दुबारा से नही हो पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *