कलेक्टर रायगढ़ श्री कार्तिकेय गोयल जी के निर्देशानुसार अंचल के वृद्धजनों के स्वास्थ्य स्तर की नियमित निगरानी एवं इलाज के लिए जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ मीरा भगत के दिशानिर्देश में रायगढ़ के बोईरदादर स्थित असीम कृपा आश्रम में सियान जतन कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धजनों के लिए निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा सुविधा प्रारंभ की गई है।







डॉ प्रशांत सक्सेना ने बताया कि कलेक्टर सर के स्वास्थ्य संबंधी विशेष सतर्कता रखने के निर्देश के बाद आयुष संचालनालय की बुजुर्गों के लिए खास योजना सियान जतन कार्यक्रम का संचालन जिला आयुर्वेद अधिकारी महोदय के दिशानिर्देश में पूरे जिले के हर अस्पताल के साथ साथ विभिन्न वृद्द्जनों की संस्थाओं में प्रति गुरुवार आयोजित किया जाता है ,इसके अंतर्गत प्रति गुरुवार हर बुजुर्ग की नियमित जाँच,स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क आयुर्वेद दवाएँ दी जाती है एवं आवश्यकता होने पर समय रहते उन्हें उच्च संस्थाओं में इलाज हेतु भेजा जाता है।
इस कार्यक्रम के नियमित संचालन से जहाँ एक तरह बुजुर्गों की समस्याओं को समय रहते पहचान करते हुए उसका निवारण किया जा सकेगा वहीं दूसरी ओर ऋतुचर्या और दिनचर्या और योगाभ्यास की जानकारी के माध्यम से उनको स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए जाएंगे।
The post असीम कृपा आश्रम को मिलेगा नियमित आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ appeared first on khabarsar.











Leave a Reply