CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने के मामले में 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Spread the love

थानों के अलग-अलग मामलों में कुल 04 प्रकरणों में करीब साढे़ 12 ली. अवैध महुआ शराब एवं साढे 04 ली.अवैध नशीली मादक द्रव्य ताड़ी किया गया जप्त

थाना मणीपुर, दरिमा के 03 प्रकरणों में आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के तहत् कार्यवाही

थाना कोतवाली के 01 प्रकरण में आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(घ) के तहत् कार्यवाही

सरगुजा पुलिस के द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् अवैध मादक पदार्थ बिक्री-तस्करी के विरूद्व कार्यवाही लगातार रहेगी जारी

थाना मणीपुर, दरिमा एवं कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की गई सख्त कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा जिले में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल कायम रखने हेतु ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् आबकारी एक्ट के तहत् ताबड़तोड़ एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिला अन्तर्गत थाना मणीपुर, दरिमा एवं कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब एवं अवैध मादक द्रव्य पदार्थ ताड़ी बिक्री करने के अलग-अलग मामलों में 04 आरोपियों के विरूद्व आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है, जिनके कब्जे से कुल साढे़ 12 लीटर अवैध महुआ शराब एवं साढे़ 04 लीटर अवैध नशीली मादक द्रव्य ताड़ी जप्त किया गया है।

आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के तहत् थाना मणीपुर द्वारा आरोपी मुनमुन ठाकूर निवासी अटल आवास बाबूपारा अम्बिकापुर के कब्जे से 04 लीटर अवैध महुआ शराब, आरोपी संदीप लकड़ा निवासी नान दमाली थाना दरिमा के कब्जे से साढ़े 04 लीटर अवैध महुआ शराब एवं आरोपी प्रदीप लकड़ा निवासी नानदमाली थाना दरिमा के कब्जे से अवैध महुआ शराब 04 लीटर जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(घ) के तहत् थाना कोतवाली द्वारा आरोपी गोपाल मजूमदार उम्र 52 वर्ष, निवासी बंगाली चौक के पास अम्बिकापुर के कब्जे से साढे़ 04 लीटर अवैध मादक द्रव्य ताड़ी जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना मणीपुर, दरिमा एवं कोतवाली पुलिस स्टॉफ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

The post अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने के मामले में 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button